चीन-अमेरिका सहित बाब दुनिया भर में कोरोना का ख़तरा बना हुआ है। कई देशों में कोरोना के नए केसों में बढ़ोतरी को देखते हुए कई राज्यों की सरकारों ने बीअतके भी रखीं हैं इसी खतरे को देखते हुए आज गुरूवार देश के पीएम नरेंद्र मोदी कोरोना के हालात की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। खबरों की मानें तो, यह बैठक दोपहर बाद होगी। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा है कि आज राज्य में कोरोना मामलों की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई गई है। इस मीटिंग का नेतृत्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई करेंगे। मंत्री ने कहा कि सीएम के निर्देशों के आधार पर ही आगे की गाइड लाइन निर्धारित की जाएंगी।
देश में अभी तक 4,41,42,432 लोग संक्रमण मुक्त हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.03 खुराक दी गई है।
आज का आंकड़ा –आज बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में संक्रमण से एक और मरीज की मौत हुई है और मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,681 हो चुकी हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,402 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है।

