एयरपोर्ट पर ही छूटे 35 यात्री,रवाना कर दी गई फ्लाइट 

अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बीते दिन बुधवार को स्कूट एयरलाइन का एक विमान अपने तय समय से पूर्व पांच घंटे पहले ही फ्लाय कर गया। इससे 35 यात्री एयरपोर्ट पर छूट जाने की खबर से हड़कंप मच गया।  सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे 35 यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर बवाल काटा। स्कूट एयरलाइन का विमान सिंगापुर के लिए शाम 7:55 बजे अमृतसर से उड़ान होती है। बुधवार शाम को 35 यात्री जब एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला कि विमान दोपहर करीब तीन बजे निकल गया है।  इन यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया। सभी यात्री देर रात तक एयरपोर्ट पर बैठे परेशान हुए और यात्रियों का कहना है कि उन्हें कोई भी जानकारी भी नहीं दी गई थी। अभी तक एयरलाइन की तरफ से कोई सटीक जवाब नहीं मिला है। 
वहां एयरपोर्ट पर चंडीगढ़ से आए बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके पास एयरलाइन का मैसेज आया था। इसमें लिखा था कि विमान अपने निर्धारित समय शाम 7:55 बजे उड़ान भरेगा। एयरपोर्ट पहुंचकर मुझे पता चलता है कि विमान रवाना हो चूका है। अब एयरलाइन के अधिकारियों के साथ बात कर रहे है तो कोई सुनवाई नहीं हो रही।कॉल सेंटर पर फोन कर अपनी फ्लाइट को दोबारा से बुक करवाएं। उनका कहना है कि उनकी ऑस्ट्रेलिया में कनेक्टेड फ्लाइट थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *