जयपुर : गौरतलब है कि भाजपा नेता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान के बाद पूरे देश में जगह जगह प्रदर्शन हुए दंगे हुए जिनसे काफी नुक्सान हुआ लेकिन इनमें सबसे अधिक बड़ा नुक्सान हुआ है उदयपुर ह्त्या काण्ड में उस परिवार का जिसका इसमें कोई दोष नहीं था और अब सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नूपुर शर्मा नॅशनल टीवी पर आकर इस बयान के लिए माफ़ी मांगे।
आज मिल रही ताज़ा खबर के अनुसार,राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने उदयपुर हत्याकांड को ‘तालिबानी घटना’ बताया है। आरएसएस ने कहा कि यह घटना उकसावे पर की गई प्रतिक्रिया नहीं थी बल्कि एक खास मानसिकता और मान्यता का परिणाम थी।
आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने आज कहा है कि,उदयपुर में जो हुआ, वह दुनियाभर में बिना किसी उकसावे के हो रहा है। कहीं हमास, इस्लामिक स्टेट, तालिबान है। हमारे देश में सिमी और पीएफआई है। यह उकसावे के कारण नहीं हुआ है। तालिबान की इस घटना के पीछे की मानसिकता और मान्यता को समझना महत्वपूर्ण है।

