पंजाब मतदान: सोनू सूद की गाड़ी हुई सीज़,कांग्रेस और अकाली दाल में भिड़ंत

चण्डीगढ़ : पंजाब में आज मतदान जारी है,इसी कड़ी में भारी संख्या में सभी वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुँच रहे हैं। सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान फिलहाल शांतिपूर्ण चल रहा है लेकिन चुनाव आयोग पूरी तरह सतर्क है। मोगा में चुनाव आयोग ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद की गाड़ी जब्त कर ली।  सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं पटियाला की बाबू सिंह कॉलोनी में अकाली और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए है ऐसी खबर मिल रही है। इसी भिड़ंत में एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर मिली है। इदूसरी तरफ  ढकौली के हिम्मतगढ़ में वसंत विहार के लिटिल एंजन स्कूल में बनाए गए बूथ नंबर 92, 93, 94 में कांग्रेस द्वारा बूथ कैप्चरिंग की सूचना भी है। वहीं पटियाला में कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयइंदर कौर और कांग्रेस के सीनियर डिप्टी मेयर योगेंद्र योगी के बीच भी कुछ विवाद हुआ है। 

मोहाली में विवाद –आज पंजाब के मोहाली में फेज 4 में सुबह उस समय माहौल थोड़ा गर्मी पकड़ता दिखाई दिया जब मतदाताओं के घर फ्रिज आदि पहुंचने लगे। कांग्रेस प्रत्याशी बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को भी बुला लिया। उनका आरोप था कि फ्रिज आप के उम्मीदवार कुलवंत सिंह द्वारा बांटे जा रहे हैं। पुलिस ने सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *