चलती बस में शिक्षिका से छेड़खानी,स्प्रे कर किया बेहोश

प्रदेश में फिरसे शर्मनाक घटना सामने आई है। रोडवेज की चलती बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर दून की शिक्षिका से छेड़खानी का मामला सामने आया है। यह भी सामने आया है कि तीन लोगों ने चेहरे पर स्प्रे कर पहले उन्हें उन्हें बेहोश किया और डाट काली मंदिर के पास टनल आते ही लाइट बंद कराई और छेड़खानी शुरू की। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इन्स्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया, कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली शिक्षिका ने शिकायत दर्ज की है। सहारनपुर जिले के एक स्कूल में पढ़ाती हैं। 

पूरा मामला –

शिक्षिका बीते 21 जून की सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए पति के साथ देहरादून आईएसबीटी पहुंची जहां पहुंचीं। खुद पति को रास्ते में एहसास हुआ कि कोई उनका पीछा कर रहा है। लेकिन पति उन्हें छोड़कर वापस घर लौट गए।स्कूल से घर आने के लिए वह उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में सवार हुईं कंडक्टर ने उन्हें अपनी बगल वाली सीट पर बैठाया। 

तभी एक व्यक्ति ने तीन सवारियों के लिए कंडक्टर को 500 रुपये दिए। इसके बाद कंडक्टर उठ गया और शिक्षिका के अलावा दो अन्य लोग वहां बैठ गए। एक व्यक्ति उनकी पीछे वाली सीट पर बैठा। एक व्यक्ति ने उनके चेहरे पर स्प्रे डाला। इससे वह बेहोशी की हालत में चली गईं। आवाज सुन पा रही थीं। खिड़की के पास बैठे व्यक्ति ने रुमाल में स्प्रे कर उनके नाक डाला। उन के साथ छेड़खानी होती रही महिला को ये भी शक है की उनकी वीडियो भी बनाई है। अगर इसमें परिचालक की भूमिका मिली तो निलंबन की कार्रवाई होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *