आज प्रदेश शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा है कि , प्रदेश मेंअच्छी शैक्षिक प्रणाली लाने के लिए सभी राजकीय विश्वविद्यालयों में एक जैसा शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया जाएगा। जिसके तहत विवि एवं कॉलेजों में छात्रों के लिए एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम, एक चुनाव एवं एक दीक्षांत समारोह की थीम पर काम करते हुए एकरूपता को निखारा जाएगा।
सचिवालय में हुई विभाग की समीक्षा बैठक के चलते मंत्री ने सभी कुलपतियों को विवि में लंबे समय से खाली चल रहे कई पदों को भी जल्दी ही निर्देश दिए गए हैं। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य में समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक शैक्षणिक वातावरण के लिए सभी विवि में प्रवेश की तिथि, परीक्षा एवं परीक्षा परिणाम, छात्रसंघ चुनाव व दीक्षांत समारोह के लिए समान शैक्षिक कैलेंडर लागू होगा।
कुलपतियों द्वारा दो सप्ताह में शैक्षणिक कैलेंडर का ड्राफ्ट बनाया जाएगा। जिसको अगली बैठक में अंतिम रूप देते हुए स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। कहा, देखने में आया है कि विवि में प्रवेश की प्रक्रिया से लेकर परीक्षा के आयोजन का कार्य महीनों चलता रहा है

