उत्तराखंड के कोटद्वार में हाथी ने महिला को लहूलुहान कर दिया है। एक हाथी ने महिला पर हमला कर दिया जिसके बाद महिला को हालत गंभीर होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। सनेह कोटड़ीढांग निवासी महिला सुलोचना देवी(55) पत्नी स्व. पुष्कर सिंह आज मंगलवार सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने जा रही थीं। इस दौरान अचानक झाड़ी से निकलकर हाथी ने महिला पर हमला कर दिया।
हाथी ने पहले महिला को दौड़ाया उसके बाद सूंड से पटक दिया वहीँ साथी महिलाओं के चिल्लाने पर हाथी भाग निकला। साथी महिलाओं ने तुरंत हादसे की सूचना वन विभाग और परिजनों को दी। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। रेंजर डीएन ध्यानी ने बताया कि हाथी के हमले में महिला घायल हुई है। महिला का इलाज जारी है।
महिला को हाथी ने उठाकर पटका,अस्पताल में भर्ती

