हरिद्वार से गंगा जल लेकर कावड़ यात्री निकले थे कि किसी एक के कावड़ में पैर लग गया और खंडित होने का मामला सामने आया है जिससे बवाल मच गया। कांवड़ यात्रियों की वायरल वीडियो में कुछ भक्त ऐसा जानकार होने का गंभीर आरोप लगाया है। वीडियो में वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस कावड़ यात्रियों को समझबुझाकर मामला शांत किया जा रहा है।
देर रात दिल्ली के कावड़ यात्री गंगाजल लेकर हरिद्वार से लौट रहे थे। क्रिस्टल वर्ल्ड के पास सड़क किनारे वह आराम करने लगे, तभी एक युवक वहां से गुजरते समय उनके कांवड़ में पैर मारकर आगे बढ़ गया। कावड़ खंडित हुई और और सभी युवाओं ने जमकर हंगामा किया। युवाओं ने पैर मारने वाले के साथ मारपीट भी की। थानाध्यक्ष अनिल चौहान, शांतरशाह पुलिस चौकी प्रभारी हेमंत भारद्वाज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कावड़ियो को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने जाम को किसी तरह खुलवाया।

