ऋषिकेश : अक्षय कुमार फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर ऋषिकेश की वाल्मीकि बस्ती में एक डाक कर्मी के घर में छापामारी कर रहे फर्जी आयकर अधिकारियों को स्थानीय लोगों असल समझकर धरदबोचा। इस बात की सूचना पाते हीपुलिस टीम ने एक महिला समेत छह फर्जी अधिकारियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। ये सभी लोग दिल्ली के निवासी हैं।आज शुक्रवार सुबह वाल्मीकि बस्ती में छह लोग एक डाक कर्मी के घर अचानक जा धमके सभी लोगों ने डाक कर्मी को कहा कि वह आयकर विभाग के अधिकारी हैं और उसके घर पर छापामारी करने आए हैं।
पहले तो डाक कर्मी के परिवार में हड़कंप मच गया। लेकिन परिवार के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से फर्जी अधिकारियों को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने फर्जी अधिकारियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। कोतवाली पुलिस फर्जी अधिकारियों से पूछताछ कर रही है।

