कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में ट्विस्ट,नामांकन पत्र लेने पहुंचा ये चेहरा 

नई दिल्ली : आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में नया मोड़ आया है जिसके चलते देखा जा रहा है इसपर राजनैतिक सियासत तेज है।  नामांकन करने की अंतिम तारीख जितनी नजदीक है ,अभी भी नए-नए उम्मीदवार सामने निकलकर आने की प्रक्रिया जारी हैं। सूत्रों की माने तो, कांग्रेस कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल और वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने नामांकन पत्र लिया है। थरूर भी आगामी 30 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उधर, पवन बसंल के बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है । 

आपको बतादें कि इस बीच कांग्रेस के निर्वाचन अधिकारी मदुसूदन मिस्त्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिले हैं। मुलाकात के बाद उन्होंने बताया, अभी तक दो लोगों ने नामांकन पत्र लिया है। अशोक गहलोत के नामांकन भरने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *