देहरादून: प्रदेश मुखिया पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली के दौरे पर हैं। सीएम अभी करीब 1:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। सीएम धामी ने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्री से समय लिया था उनसे मुलाकात के लिए ही दिल्ली जाना पड़ा है। प्रदेश के पर्यटन विभाग के कुछ मानसखंड कॉरिडोर हैं और कुछ योजनाओं को भी इसमें शामिल किए जाने पर चर्चा होगी। जिस पर मंत्री से उन्हें बात करनी है। आज ही पर्यटन दिवस है और ये सही अवसर है पर्यटन के विकास को लेकर उनसे बातचीत का।
कुछ योजनाएं जो पहले से चल रही हैं उनके बारे में भी जानकारी लेनी है। पीएम मोदी ने भी हाल ही में केदारनाथ और बदरीनाथ के पुनर्निमाण कार्यों की समीक्षा बैठक ली है, उस बैठक में कुछ बिंदु सामने आए थे उस पर भी चर्चा करनी है। वहीं, कई और केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे और प्रदेश की मौजूदा परिस्थितियों के बारे में सूचना भी देंगे।

