पटवारी पेपर लीक मामला : सेवानिवृत्त शिक्षक गिरफ्तार

देहरादून  : प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामलें में एसआईटी ने सेवानिवृत्त शिक्षक को गिरफ्त में लिया है। उसने छह अभ्यर्थियों से रकम की तय करके उन्हें लेकर बिहारीगढ़ के रिजॉर्ट गया गया था जहां एसआईटी ने उसके कब्जे से दो लाख रुपये और चेक प्राप्त किया है और साथ ही एसआईटी ने उसे देहरादून स्थित भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश कर जेल में डाल दिया है।शुक्रवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में एसपी क्राइम एवं एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि पटवारी भर्ती परीक्षा धांधली में पकड़ा गया अभयराम निवासी पीतपुर लक्सर पिछले साल शिक्षक पद से सेवानिवृत्त था अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से राजपाल और संजीव दुबे से मुलाक़ात हुई और फिर मिलकर उसने छह अभ्यर्थियों से प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के लिए रकम तय की। उन्हें लेकर वह बिहारीगढ़ स्थित रिजार्ट गया .

एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि आरोपी के जरिये रिजाॅर्ट में पहुंचे उक्त अभ्यर्थियों की सूची बन गई है और उनसे आवश्यक साक्ष्य भी मिल गए है। आरोपी के कब्जे से दो लाख रुपये की रकम और सिक्योरिटी के लिए अभ्यर्थियों से लिए गए चेक बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *