हरिद्वार : हरिद्वार में मुस्लिम फंड में गड़बड़ी के मामले में कई और खुलासे हो रहे हैं जिसके चलते करोड़ों रुपये के गबन के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े मुस्लिम फंड संचालक अब्दुल रज्जाक के खेल से एक-एक कर कई बड़े परदे खोल रहा है। जिससे प्राप्त अभी तक की जानकारी के अनुसार, हजारों लोगों की रकम जमा कर उस पर बैंकों से मिलने वाले लाखों रुपये के ब्याज से अपनी संपत्ति तो इकठ्ठा तो किया ही साथ ही काले धन केे सफेद करने का खेल भी होता था।
एक हिस्ट्रीशीटर से लेकर कई बड़े कारोबारियों की मोटी रकम भी मुस्लिम फंड में जमा की गई थी। ये रकम भी सफेद में बदलने के लिए की गई थी। शहर में चल रहे अन्य मुस्लिम फंड संचालकों पर भी लोगों का शक गहराया। जबकि सोशल मीडिया पर जल्द ही उनके भागने की भी अफवाह भी फैल रही है। जांच अभी चल रही है। मोटी रकम जमा करने वाले भी पुलिस के रडार पर हैं। जिनसे पूछताछ होगी।
करीब ढाई दशक से अब्दुल रज्जाक मुस्लिम फंड का संचालन करता आ रहा है। इस संस्था की शुरुआत करते ही उसके दिन बदलने शुरू हो गए थे। देखते देखते रज्जाक ने मुस्लिम फंड के माध्यम से करोड़ों रुपये की संपत्ति जोड़ी और मुस्लिम फंड में जाम होने वाली लोगों की रकम को बैंक में जमा कर हर महीने लाखों रुपये का ब्याज लेकर उससे जमीनों की खरीद-फरोख्त का धंधा अपने साथियों के साथ आगे बढ़ाता रहा। शुक्रवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया तो हाहाकार मच गया।

