नई दिल्ली: 29 जनवरी दिन रविवार को विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी आयोजित होगी जिससे पहले फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इसमें लाइट शो का मंत्र मुग्ध करेगा वही नजरा दिखाई दिया।करीब 3500 ड्रोन द्वारा भारतीय शास्त्रीय संगीत की धुन पर कलाकृतियां बनाई गई है और साथ ही ड्रोन शो में महात्मा गांधी की दांडी यात्रा, जी-20 सम्मेलन, वंदे भारत ट्रेन, ब्रह्मोस मिसाइल, तिरंगा, आतिशबाजी, चीता आदि को प्रदर्शित हुई।जो कि कल दर्शकों का मन मोहेंगी । मुख्य संचालक फ्लाइट लेफ्टिनेंट लीमापोकपम रूपचंद्र सिंह होंगे। आर्मी बैंड का नेतृत्व सूबेदार दिग्गर सिंह करेंगे
रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया गया है, राष्ट्रपति के अलावा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार,सेना के तीनों अंग और राज्य पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के संगीत बैंड द्वारा ‘बीटिंग द रिट्रीट’ सेरेमनी पर 29 धुनें बजेंगी।

