राष्ट्रपति मुर्मू ने महादेव का किया रुद्राभिषेक,जाएंगी मसूरी भी 

आज राजधानी देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दूसरे दिन सुबह राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर के रुद्राभिषेक किया। राष्ट्रपति ने राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का उद्धाटन भी किया। राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं प्रथम महिला गुरमीत कौर समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वहां उपस्थित रहे।

दूसरी तरफ दून विश्वविद्यालय में तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी हो गयीं हैं । आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विवि में 669 विद्यार्थियों को डिग्री देंगी। मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल भी वितरित होंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों और शिक्षकों की मदद से होगा। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राइजिंग नारी शक्ति की थीम पर आयोजित समारोह आज दोपहर दो बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए विवि की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू आज लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के दौरे पर जाएंगी और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अकादमी में पुलिस सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। एलबीएस अकादमी के 97वें फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करने राष्ट्रपति मसूरी आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *