यूपीसीएल की बड़ी वसूली,126 करोड़ हुए जब्त 

देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश के पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने सरकारी विभागों से बिजली बिल के 126 करोड़ 27 लाख रुपये की वसूली की है। इसके लिए प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने विभागवार नोडल अधिकारी बनाकर वसूली का अभियान जारी है। यूपीसीएल एमडी अनिल कुमार इस जांच में बताया है कि जल निगम व जल संस्था ने 46 करोड़ 98 लाख रुपये, सिंचाई विभाग से 25 करोड़, स्ट्रीट लाइट के 13 करोड़ 81 लाख, अन्य सरकारी विभागों से 40 करोड़ 49 लाख रुपये वसूले हैं।

पिछले कई वर्षों से यह बिजली बिल बाकी था,और साथ ही अभी भी स्ट्रीट लाइटों के 51 करोड़ 19 लाख रुपये, शिक्षा विभाग के 13 करोड़ 35 लाख और अन्य सरकारी विभागों के 61 करोड़ 52 लाख रुपये बकाया हैं। एमडी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु के निर्देशों के तहत 22 जुलाई से इस वसूली का विशेष अभियान चलाया गया और अब  48.87 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *