चंदन दास की पत्नी पार्वती दास विजयी, सीएम धामी बोले- जीत सच्ची श्रद्धांजलि

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास 2405 मतों से जीतीं हैं। बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ और जिसमें 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ था आज उसके परिणाम आए हैं। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से 14 राउंड के लिए मतगणना हुई थी। शुरुआती रुझान में कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार आगे थे।  भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच कड़ा मुकाबला था और मतगणना होते होते उतार चढ़ाव जारी रहे। दो राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास आगे दिखने लगीं थीं।

और चौथे राउंड की मतगणना के बाद तेजी से वोट पार्वती दास के पक्ष निकले। और 11वें चरण तक पहुंचे ही भाजपा प्रत्याशियों ने जोश दिखाया और बधाइयां देना शुरू कर दिया। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार, यूकेडी के अर्जुन कुमार देव, सपा के भगवती प्रसाद और उपपा के भगवत कोहली की प्रतिष्ठा का सवाल था।
स्व. पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिसके बाद भाजपा ने चंदन रामदास की पत्नी को ही चुनाव में उतारा।

-सीएम धामी ने पारवती दास की जीत पर कहा है कि  “मैं बागेश्वर के मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं… मैं पार्वती दास को बधाई देना चाहता हूं और यह जीत चंदन दास को श्रद्धांजलि है। हम उनके अधूरे काम को पूरा करेंगे। मैं एक बार फिर बागेश्वर की जनता को बधाई देता हूं कि उन्होंने देश और उत्तराखंड में पीएम मोदी की नीतियों का समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *