स्पीकर हुए विधायकों से नाराज, मुख्य सचिव किया तलब

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र बीते मंगलवार को शुरू हुआ जिसके पहले ही दिन सदन में दिवंगत नेताओं के लिए शोक मनाया गया। पहले दिन सदन में दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई उसके बाद अगले दिन अनुपूरक बजट पेश हुआ बीती सात सितंबर को जन्माष्टमी का अवकाश रहा। आज बजट पास होगा। सत्र के चलते विधानसभा स्पीकर रितु खंडूरी भूषण ने विधायकों के प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर नाराजगी जताई है।  उन्होंने कहा कि सदन गरिमामय स्थान होता है जहां विधायकों को गरिमा को बनाए रखना होता है।  लेकिन उनके व्यवहार से मैं बहुत निराश हूं। इसे लेकर उन्होंने मुख्य सचिव को अपने चैंबर में तलब किया।

सदन में कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने विशेषाधिकार हनन का मामला उठाया था जिस समय पीएमजीएसवाई के चीफ इंजीनियर पर फोन नहीं उठाने का मामला उठाया और इस बीच सीईओ के पीएमजीएसवाई मुख्यालय में छापा मारने और फिर तीन दिन बाद उन्हें हटाए जाने का मामला भी उठा। वहीं, यशपाल आर्य भी चर्चा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि अफसरशाही बेलगाम हो गई है। उन्होंने चीफ इंजीनियर पर कारवाई की मांग की। मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने जवाब दिया लगभग 250 करोड़ के लगभग काम होने बाकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *