मथुरा दत्त जोशी ने छोड़ी कांग्रेस,थामा भाजपा का दामन

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सीएम धामी की मौजूदगी में मथुरा दत्त जोशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कांग्रेस के कई प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। मथुरा दत्त जोशी पिथौरागढ़ नगर निगम में पत्नी को महापौर का टिकट नहीं मिलने से नाखुश थे। तभी से उनके सुर बगावती हो गए। निकाय चुनाव में टिकट कटने से कांग्रेस में विरोध के स्वर थम नहीं रहे थे। डैमेज कंट्रोल करने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने रूठों को मनाने की योजना बनाई थी।  नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के उम्मीदवारों ने चुनावी रण में मोर्चा संभाल लिया है, लेकिन दूसरी तरफ टिकट न मिलने के कारण रूठों से कांग्रेस भी असहज रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *