इस बार उत्तराखंड प्रशासन जहां कांवड़ियों के लिए विशेष तैयारी में जुटा है और वहीँ इसी दौरान रेलवे की ओर से कांवड़ मेले में मुरादाबाद रेल मंडल के एडीआरएम एनएन सिंह ने हरिद्वार स्टेशन पर अधिकारियों के साथ बैठक करके कई ट्रेने चलाने की बात की है। उन्होंने दावा किया कि कांवड़ मेले में स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। जबकि मेरठ, सहारनपुर, दिल्ली की कई ट्रेनों के रूट में भी विस्तार कर हरिद्वार तक चलेंगे।
बीते दिन रविवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बात करते हुए एडीआरएम एनएन सिंह ने कहा कि दो साल बाद कांवड़ मेला होगा और वर्ष 2019 में 3.90 करोड़ शिवभक्त हरिद्वार गंगाजल लेने आए थे इस बार भी अधिक शिवभक्तों के पहुंचने का पूरा संकेत है। रेलवे अपनी तैयारियों में जुट गया है। एडीआरएम ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। जबकि दिल्ली और मेरठ, सहारनपुर तक आने वाली ट्रेनों के रूट में भी विस्तार करते हुए हरिद्वार तक संचालित किया जाएगा।

