इस्लामाबाद : पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए आज गुरुवार को मतदान जारी है। आज सुबह आठ बजे शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे पूर्व पीएम नवाज शरीफ को सेना का समर्थन मिला है और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अभी भी जेल में ही हैं। ऐसे में शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है ऐसी आशंका बनी हुई है। पाकिस्तान में मोबाइल सेवाएं को बंद कर दी गईं हैं। मुल्क के आंतरिक मंत्रालय ने बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर देशभर में मोबाइल सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपना वोट दे रहे हैं।पाकिस्तान में अशांति पर रक्षा विशेषज्ञ कमर आगा ने कहा कि इन चुनावों के नतीजे पहले से तय होते हैं। प्रधानमंत्री कौन होगा से लेकर प्रत्येक पार्टी कितनी सीटें जीतेगी
यहां मोबाइल सेवाएं की गईं बंद, हिंसा की आशंका

