नई दिल्ली : आज गुरूवार को सरकार संसद में अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र पेश करने वाली है ऐसी आशंका जताई गई है। राज्यसभा से कई सांसदों की विदाई का समय है वहीँ इस कड़ी में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का भी नाम है। पीएम मोदी ने भी पूर्व पीएम की तारीफ की। प्रधानमंत्री ने कहा मुझे याद है कि ‘जब वोटिंग के दौरान, ये स्पष्ट था कि सत्ताधारी बेंच जीतेगी, लेकिन फिर भी मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर सदन में पहुंचे थे और अपना वोट दिया था। यह एक सदस्य की अपने कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी का उदाहरण है।’ प्रधानमंत्री ने कहा ‘सवाल ये नहीं है कि वो किस को ताकत देने आए थे। मैं मानता हूं वो लोकतंत्र को ताकत देने आए थे।’ इतना ही नहीं पीएम ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के योगदान को याद किया और उनकी जमकर तारीफ की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब पीएम मोदी की गारंटी आ चुकी हैं यही वजह है कि कांग्रेस ये देखकर बेचैन हो गई है कि मोदी जी ने कैसे भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाई है।
Parliament Budget Session: सरकार कर सकती है श्वेत पत्र पेश, पीएम मोदी ने पूर्व पीएम की तारीफ की
श्वेत पत्र होगा जारी –
आज शुक्रवार को उम्मीद है कि सरकार अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र पेश कर सकती है। इसके जवाब में कांग्रेस भी ब्लैक पेपर लाने की तैयारी कर रही है। खबर ये भी है कि मल्लिकार्जुन खरगे मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर ब्लैक पेपर पेश कर सकते हैं।

