इस्रायल में वैक्सीन की चौथी डोज लग्न शुरू,ओमीक्रॉन से एक मौत की पुष्टि 

यरुशलम :जहाँ ओमीक्रॉन का खतरा देश में चिंताजनक स्थिति पैदा कर रहा है। वहीँ विदेश में कोरोना से बचाव के लिए अब तीसरी डोज़ लेकर बचाव शुरू हो गया है। इसी कड़ी मनें इस्राइल में 60 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र वालो को चिकित्साकर्मियों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज तत्काल प्रभाव से लगाई जा रही है। इस विषय में प्रधानमंत्री कार्यालय ने बीते दिन मंगलवार को देश के कोरोनो विशेषज्ञों के पैनल की सिफारिश के बाद इस योजना का ऐलान किया। कोरोना से बचाव की ये टीका 60 वर्ष या उससे अधिक उन लोगों को दी जाएगी जिन्हें की तीसरी खुराक लगाए हुए चार महीने हो चुके है। इजराइल में लगभग सभी टीकाकृत नागरिकों को फाइजर/बायोएनटेक टीका प्राप्त हुआ है।

वहीं विशेषज्ञ पैनल के सदस्यों में से एक प्रोफेसर गैलिया रहव ने इस्राइली रेडियो को बताया कि चौथी खुराक की सिफारिश करने का निर्णय आसान नहीं था। हमारे पास वास्तव में प्रतिरक्षा के स्तर पर अभी तक डाटा नहीं है, जैसा कि हमने तीसरी खुराक पर फैसला किया था, लेकिन दूसरी ओर, दुनिया के बाकी हिस्सों में वास्तव में डरावना डाटा है।

प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने सिफारिश का स्वागत किया और नागरिकों को जितनी जल्दी हो सके शॉट प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बयान देते हुए कहा कि समय बर्बाद मत करो, टीका लगवाओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *