नई दिल्ली : गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिर गया है। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है ऐसी खबर आ रही है। अन्य कुछ घायल भी हुए हैं। मलबे में दबने से दो लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। सड़क को बंद कर दिया गया है। गुरुवार को दिल्ली मेट्रो के गोकुलपुरी स्टेशन पर हादसा हुआ है। स्टेशन का एक हिस्सा गिर गया। इसके मलबे की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है, अभी तक किसी अधिकारी ने मौत की पुष्टि नहीं की है। वहीं, दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिरा, एक मौत

