आज रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का 22 वां दिन हो चुका है। यह जंग लगातार जारी है। रूस और यूक्रेन पर अधिक हमलावर हो गया है। अगर बात करें छह देशों ने यूक्रेन में मानवीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए आज यूएनएससी की आपातकालीन बैठक रखने का फैसला किया गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय अदालत ने रूस को आदेश दिया कि वह यूक्रेन पर तुरंत हमला बंद करे। आपको बतादें कि यूक्रेनी सेना ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने 7000 रूसी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। जबकि 14000 रूसी सैनिक घायल हो गए हैं। यूक्रेन के मेलितोपोल के मेयर को रूस ने रिहा कर दिया है लेकिन इसके बदले में रूस ने अपने 9 रूसी सैनिकों को आजाद कर लिया है।
अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में भारतीय न्यायधीश ने रूस के खिलाफ मतदान किया है। भारत के न्यायाधीश दलवीर भंडारी ने रूस के खिलाफ अपनी वोटिंग की है। न्यायमूर्ति भंडारी को समय-समय पर आईसीजे में नामित किया जाता रहा है।
यूक्रेन: 7000 रूसी सैनिकों को उतारा मौत के घाट,स्थिति और भयावह

