देहरादून: आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मान से नवाज़ा,इस आयोजन में सम्मान से जहाँ अन्य सम्मानित हुए वहीँ उत्तराखंड की दो हस्तियों डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय और किसान प्रेम चंद शर्मा को भी पद्म श्री पुरस्कार से सम्म्मान दिया गया।
इस सम्मान से राजधानी देहरादून के फेमस ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ.भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। हड्डी का सबसे बड़ा ट्यूमर निकालने का रिकॉर्ड भी उनके नाम पहले से दर्ज है। इतना ही नहीं डॉ भूपेंद्र का नाम लिम्का और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है।
डॉ भूपेंद्र ने 1980 में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर से एमबीबीएस उत्तीर्ण किया। जिसके बाद डॉ भूपेंद्र ने पीजीआई चंडीगढ़ और सफदरजंग अस्पताल नई दिल्ली में इलाज किया। इसके बाद वह स्वीडन, जापान, अमेरिका, रूस और ऑस्ट्रेलिया में फेलोशिप के जरिये अपना हुनर तराशते रहे। उनके नाम कई रिसर्च जर्नल भी हैं। गेस्ट टीचर के रूप में जापान, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, न्यूजीलैंड, मलेशिया सहित कई देशों में व्याख्यान भी दे चुके हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में सलाहकार और एचएनबी गढ़वाल विवि की एक्सपर्ट कमेटी के सदस्य भी रहे हैं।आपको बतादें कि इस साल उत्तराखंड की पांच प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। सोमवार को भी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हैस्को प्रमुख पर्यावरणविद डॉ.अनिल प्रकाश जोशी को पद्मभूषण, जबकि पर्यावरणविद कल्याण सिंह और डॉ.योगी एरन को पद्श्री सम्मान देकर सम्मानित किया था।

