कालागढ़ टाइगर रिज़र्व में बाघ ने कर्मचारी पर किया हमला,अस्पताल में हुआ भर्ती

कोटद्वार : उत्तरखंड के कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के अदनाला रेंज के जंगल में गश्त करने गए श्रमिक कर्मी पर बाघ अचानक हमला बोल दिया जिसके बाद तरह घायल अवस्था में बेस अस्पताल में भर्ती किया गया। 
अदनाला रेंज के वन दरोगा देवेश कुमार जुयाल ने इस विषय में बताया है कि आज मंगलवार सुबह वह 10 वनकर्मियों के साथ मुंडियापानी बीट के कक्ष संख्या एक में गश्त कर रहे थे। तभी अचानक झाड़ी से निकलकर एक बाघ ने दैनिक कर्मचारी बृजमोहन सिंह रावत (34) पुत्र गोविंद सिंह रावत पर हमला बोल दिया। जिससे वह कर्मी बुरी तरह घायल हो गया और उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुँचाया गया।  वन दरोगा रविंद्र जखवाल ने बताया कि बाघ ने बृजमोहन पर झपटा मारा, लेकिन बृजमोहन ने हिम्मत नहीं हारी और बहादुरी दिखाते हुए बाघ के मुंह में डंडा डाल दिया।
इससे बाघ उस पर दांत नहीं मार पाया और भाग गया और उसकी जान बच गई। अदनाला के रेंज अधिकारी नवीन जोशी ने बताया कि बाघ के हमले में घायल रेंज के दैनिक कर्मचारी को राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *