अल्मोड़ा : अभी तक अग्निपथ योजना के विरोध में आपने राज्यों के शहरों में आक्रोश और प्रदर्शन की खबरें सुनीं लेकिन आज मंगलवार को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में अलग अंदाज़ में विरोध जताया है जिसके चलते आज युवाओं ने सड़क पर खुलेआम आकर अपनी डिग्रीयों की प्रत्तियाँ जला दीं। आंदोलन में उपस्थित युवा आंदोलनकारी गौरव सतवाल ने कहा कि आज हम यहां इकठ्ठे हुए और अग्निपथ योजना के विरोध में हमनें अपनी मार्कशीट्स को जलादिया क्यूंकि वो हमारे अब किस काम की हैं। आज प्रदर्शन में मौजूद सभी युवाओं ने पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी भी की और नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए।
अग्निपथ प्रदर्शन में युवाओं ने जलाईं अपनी मार्कशीट,पीएम मुर्दाबाद के लगाए नारे

