उत्तराखंड में हुए अंकिता हत्याकांड में अभी भी ने खुलासे सामने आ रहे हैं ा बी एक गवाह के जेंडर को लेकर विवाद खड़ा हुआ है । कोर्ट में सोमवार को गवाही के लिए पहुंचे गवाह नंबर सात खुशराज को बचाव पक्ष ने लड़की करार दिया है। आरोप है कि अभियोजन ने उसे जानबूझकर लड़का बताकर कोर्ट में पेश किया है। जबकि वो जन्मसे लड़की ही है।दरअसल, अंकिता हत्याकांड में खुशराज की गवाही काफी मायनें रखती है। इसी ने सबसे पहले अंकिता को फोन पर चिल्लाते हुए सुना था। लेकिन, बचाव पक्ष के अधिवक्ता अमित सजवाण के तर्क से इसमें नया विवाद खड़ा हो गया है। विवाद उसके जेंडर को लेकर है। बचाव पक्ष ने कहा है कि पुलिस बताना चाहती थी कि वनंत्रा रिजॉर्ट लड़कियों के लिए ठीक नहीं था इसलिए यहां सब लड़के ही काम पर लगे हुए थे। सिर्फ अंकिता को यहां परेशान किया जाता था। खुशराज लड़का है या लड़की, इसे सामने लाने के लिए आधार कार्ड या अन्य परिचय पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है।
अंकिता हत्याकाँड में ये क्या आया सामने,सभी हुए हैरान !

