झंझट हुआ खत्म,जल्द पढ़े आपके बेहद काम की खबर !

देहरादून: प्रदेश में जनता को एक बड़ी सहायता मिलने जा रही है जिससे आप सभी को बड़ी सहूलियत होगी। अब उत्तराखंड के राजकीय चिकित्सालयों व मेडिकल कॉलेजों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को ऑनलाइन पंजीकरण व टोकन की व्यवस्था हुई है। इस व्यवस्था के जारी होने से मरीज़ों को तबियत बिगड़ी होने पर भी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। उनके उनके तीमारदारों को पंजीकरण के लिए लाइन में  जरूरी नहीं होगा। बीते दिन बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय अधिकारियों को पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सिस्टम बनाने के निर्देश जारी किए है। मरीज घर से ही पंजीकरण कर  पाएंगे। इसके बाद उन्हें टोकन नंबर मिलेगा जिससे दिए गए वक्त पर वह अस्पताल पहुंचकर बिना इंतजार किए इलाज करा सकते है।

सचिवालय में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जल्द सिस्टम तैयार कर इसे लागू करने के लिए आदेश भी देदिए हैं। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी अस्पतालों में रोगी पंजीकरण शुल्क की समान व्यवस्था की जाए। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव अरूणेंद्र चौहान, अमनदीप कौर, प्रभारी महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनीता शाह, प्रधानाचार्य दून मेडिकल कॉलेज डॉ. आशुतोष सयाना, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सरोज नैथानी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *