पीएम मोदी का काफिला रुकवाकर निकली ये गाड़ी ,आखिर कौन था उसमें ? 

अहमदाबाद : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह राज्य गुजरात में हैं जहां से लौटते वक्त पीएम ने अपने खुद के काफिले को रोककर एंबुलेंस को रास्ता दिया। पीएम मोदी शुक्रवार को अहमदाबाद से गांधीनगर के लिए रवाना हुए जहां रास्ते ,में उनके काफिले के पीछे एम्बुलेन्स भी रुकी हुई थी जहां खुद का काफिला रुकवाकर पीएम मोदी ने पहले एम्बुलेन्स को रास्ता दिया।
पीएम मोदी को एक रोड पर एंबुलेंस रुकी नजर आई, उन्होंने तुरंत अपने सुरक्षा कर्मियों को अपना काफिला रोक कर एंबुलेंस को निकलने देने का निर्देश दिया। इस दौरान कुछ देर उनके काफिले के वाहन रुके रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मोदी अहमदाबाद में सभा के बाद गांधीनगर की ओर जा रहे थे। पीएम मोदी ने आज गांधीनगर से मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। वे इस ट्रेन में सवार होकर गांधीनगर से अहमदाबाद के कालूपुर स्टेशन तक गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *