मुजफ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस ने तीन युवकों को धरदबोचा क्यूंकि इन युवकों के पास नई नशीली दवाए मिली है। मौके पर पहुंची थाना फुगाना पुलिस ने कार्रवाई की आरोपियों के पास से लगभग तीन लाख की मेडिसिन मिली है। जानकारी के अनुसार, थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन लोगों को धारा है। आरोपियों में दो मेडिकल स्टोर संचालक हैं, जबकि सप्लायर है। पुलिस ने कहा है कि बरामद दवाओं में नशीली गोलियां, इंजेक्शन व कैप्सूल हैं। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ की है।
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मेरठ जनपद के गांव पिठलॉकर थाना सरधना का मूल निवासी उवेश पुत्र अंसार बुढ़ाना में भारत मेडिकल एजेंसी व फुगाना थाना क्षेत्र के गांव खरड़ में अर्पित मलिक पुत्र स्वर्गीय विजेंद्र सिंह का फौजी मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है। यह दोनों अपनी दुकानों पर नशीली दवाइयां बेचते थे। मुजफ्फरनगर के मोहल्ला राम लीला टीला निवासी मोहन पुत्र कुंवर सेन इन्हें यह नशीली दवाइयां सप्लाई देता था।

