आज रूस-यूक्रेन युद्ध को हुआ एक साल,खंडहर बना यूक्रेन 

रूस-यूक्रेन युद्ध को आज पूरा एक वर्ष हो गया है आज ही के दिन 24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। तब से लेकर अब तक दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, एक साल के अंदर तीन लाख से ज्यादा लोग दोनों तरफ से मारे गए। आपको बतादें कि इस बड़े युद्ध में अमेरिका के साथ दुनिया के कई बड़े देश यूक्रेन की मदद में हैं। इसी कड़ी में जी-7 देशों के वित्त मंत्रियों ने गुरुवार को यूक्रेन के लिए इस समूह की ओर से आर्थिक सहायता बढ़ाकर 39 अरब डॉलर कर दी है। 

क्या कहा जी-7 ने? 
जी-7 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के प्रमुखों ने रूसी हमले के एक साल पूरा होने की पूर्व संध्या पर यूक्रेन की आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ बाटे समक्ष की है और यूक्रेन के वित्त मंत्री सर्गिई मार्चेंको ने डिजिटल माध्यम से शामिल हुए । जी-7 के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंकों के प्रमुख जी20 की एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *