नई दिल्ली : लम्बे इंतज़ार के बाद आज सोमवार को देश में 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान सुबह से बढ़ चढ़ कर जारी है। इस मतदान में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक शामिल हैं और चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय है। 27 दलों के समर्थन मिलने से मुर्मू का जीतना लगभग तय है। वहीं महज 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है।
किस किस ने अब तक किया मतदान-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में राज्य विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में राष्ट्रपति पद के लिए चल रहे चुनाव में अपना वोट डाला।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान कर दिया है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट दिया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ में अपना वोट डाला।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस दौरान मतदान किया।
अगले महामहिम को चुनने के लिए मतदान जारी है। सभी राज्य के विधायक और सांसद वोटिंग कर रहे हैं। 21 जुलाई को चुनाव का परिणाम आ जाएगा।
बीजेपी विधायक नीरज तमांग जिम्बा ने क्या कहा ?
अभी तक के आंकड़े कह रहे हैं कीं द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद पर बैठेंगीं। खुशी का मौका है। हर तरफ से समर्थन मिल रहा है। यह ऐतिहासिक है।

