देहरादून चंद्रबनी चौक के निकट बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक युवक की जान चली गई है। ट्रक सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसा। जिससे एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। ट्रक सहारनपुर की तरफ से देहरादून निकला था। हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सोमवार को चंद्रबनी के पास हुए हादसे ने हर किसी को भयभीत कर दिया। अनियंत्रित ट्रक जिस तेजी के साथ आया उससे कई लोगों की जान जा सकती थी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की जान चली गई। बाइक सवार की बॉडी ट्रक के अंदर फंसी थी।आईएसबीटी संजीत कुमार ने बताया है कि अभी मृतक और घायलों की पहचान नहीं हुई है।
देहरादून में बड़ा सड़क हादसा,1 की मौत

