नागरिकता त्याग रहे  अक्षय कुमार,आलोचकों को दिया जवाब 

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार से मशहूर हैं अभिनेता अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं लोगो ने उन्हें सोशल मीडिया पर उनकी नागरिकता को लेकर भी काफी ट्रोल किया और लंबे समय से इस तरह की आलोचना झेलने के बाद अब उन्होंने अपनी कनाडाई नागरिकता छोड़ने का फैसला लिया है साथ ही खबरोंमें आया है कि अक्षय ने इस बारे मेंं खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि भारत उनके लिए सबकुछ है और वो यहां के पासपोर्ट के लिए पहले ही अप्लाई कर चुके हैं।

अक्षय कुमार ने अपने ट्रोलर्स को कहा है कि ने “मेरे लिए भारत सबकुछ है।” मैंने जो कुछ भी हासिल किया है वह यही से किया है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे देश के लिए कुछ करने का अवसर प्राप्त हुआ है। अक्षय ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि एक समय पर उनकी 15 से ज्यादा फिल्में फ्लॉप हो गई थीं, यही वो वजह थी जिसने उन्हें कनाडा की नागरिकता लेने के लिए प्रेरित किया था। अब वो इस नागरिकता को  त्याग रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *