वन मोर रिज़ाइन: औरैया के बिधूना से भाजपा विधायक विनय शाक्य ने भी दिया इस्तीफा

औरैया : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा पार्टी को झटके पर झटके मिल रहे हैं। जिस प्रक्रिया में पिछले तीन दिनों से कई नेता इस्तीफ़ा दे चुके हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद अब ये सिलसिला तेज़ हो गया है जहाँ आज शिकोहाबाद से विधायक डॉ मुकेश वर्मा ने इस्तीफ़ा दिया वहीँ अब खबर है कि औरैया के बिधूना से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनय शाक्य ने भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भी स्वामी प्रसाद मौर्य को अपना समर्थन दिया है। दो दिन पहले विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उनके पिता का चाचा ने अपहरण कर लिया है।

विनय शाक्य ने गुरुवार को यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भेजे इस्तीफे में कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा 5 वर्ष के कार्यकाल में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं व जनप्रतिनिधियों को कोई तवज्जो नहीं दी गई और ना उन्हें उचित सम्मान दिया गया। आपको  विनय शाक्य दो बार विधायक पद पर रह चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *