जिला पंचायत की आठ सीटों पर परिणाम जारी,बहादराबाद में पुलिस पर पथराव 

हरिद्वार: आज गुरूवार को हरिद्वार में हो चुके त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना होने के बाद परिणाम जारी हुए जिले में छह ब्लॉकों की 4305 सीटों पर हुए मतदान के वोटों की गिनती ब्लॉकवार 277 टेबल पर की गई। मतदान स्थलों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा थी। विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर जश्न  मना। देर शाम तक जिले में ग्राम प्रधान की 273, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 155 और जिला पंचायत सदस्य की आठ सीटों पर परिणाम घोषित हुए हैं। जिला पंचायत की कोटवाल आलमपुर सीट से भाजपा के जितेंद्र और नारसन कला से निर्दलीय अरविंद राठी चुनाव जीते हैं।

26 सितंबर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में छह ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए 85.20 फीसदी मतदान हुआ था। एक दिन बाद 28 सितंबर को वोटों की गिनती हुई। बुधवार सुबह आठ बजे से ब्लॉकवार वोटों की गिनती शुरू हुई। मतदान स्थलों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही। जिले की 4305 सीटों के वोटों की गिनती के लिए 277 टेबल लगे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों की टीमों के साथ सभी ब्लॉकों के मतगणना स्थलों का जायजा लिया।

हरिद्वार पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है. इस दौरान मंगलौर में मतगणना केंद्र के बाहर बवाल हो गया है. भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. पथराव में कस्बा चौकी इंचार्ज मनोज गैरोला समेत चार पुलिसकर्मी हुए घायल हो गए. घायल पुलिस कर्मियों को नजदीक के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *