गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे,काई घायल

कोलकाता: अभी कुछ ही देर पहले दुखद ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है जिसमें पश्चिम बंगाल के दोमोहानी में  पटना से गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। अभी तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। ट्रेन के चार से पांच डिब्बे पटरी से उतरे और ट्रैक के पास ही पलट गए। फिलहाल कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, किसी की जान जाने की खबर नहीं हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *