भोपाल: गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की 40 नगर पालिकाओं और 169 नगर परिषदों के मतदान हुए थे जिसके बाद इसके नतीजे भी आज बुधवार को जारी होंगें। भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। कुछ जगहों पर सपा, बसपा और अन्य पार्टियां भी लाइन में हैं। आज सुबह 9 बजे से काउंटिंग शुरू हो चुकी है हो गई है। वॉर्ड नंबर 10 में भाजपा की ममता शिवकुमार चौरसिया जीतीं। वॉर्ड 9 में वंदना चौरसिया, वॉर्ड 14 में नीता अहिरवार जीतीं। वॉर्ड 13 में जयप्रकाश सोनी, वॉर्ड 2 में राजा दुलैया पटेल, वॉर्ड 8 में वीरेंद्र चौरसिया, वॉर्ड 5 में मीरा बेलदार वॉर्ड 11 में भाजपा की राजकुमारी रैकवार ने जीत दर्ज की। भाजपा को 5, कांग्रेस को 5 और आम आदमी पार्टी को 2 सीट पर जीत मिली, भारतीय जनता पैनल(अवस्थी गुट) को 2 व निर्दलीय 1 को सीट पर जीत मिली।
शिवराज के गृहग्राम का हाल –सीएम शिवराज के गृहग्राम बुधनी में बीजेपी ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने एक सीट जीती। वहीं, रेहटी में भी बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 सीटें जीती, एक सीट कांग्रेस और 2 निर्दलीय प्रत्याशियों के हिस्से में गयीं हैं।
इसके अलावा जबलपुर जिले के पाटन नगर परिषद के कुल 15 वॉर्ड में से भाजपा ने 11, कांग्रेस ने 3 और निर्दलीय ने एक सीट जीती। मझौली नगर परिषद के कुल 15 वॉर्ड में से 9 पर भाजपा, 4 पर कांग्रेस और 2 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। 15 में से आठ वार्ड जीतकर कांग्रेस पहले स्थान पर रही तो वहीं छह वार्ड जीतकर भाजपा दूसरे स्थान पर रही। एक सीट बहुजन समाज पार्टी को मिली है।

