नैनीताल : कुंभ मेले में कोरोना जांच फर्जीवाड़े में लिप्त मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के शरत पंत व मलिका पंत की याचिकाओं पर आज नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई पहले से जारी है। जिसकी आज भी मामले पर सुनवाई कोर्ट में की जाएगी। आपको बतादें कि इस मामलें पर प्रदेश सरकार अभी तक न्यायलय में जवाब नहीं दे पाई है। सरकार ने आज (बुधवार) तक का समय माँगा था जिसे कोर्ट ने माना था और सरकार को समय भी दिया गया था।
न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की एकलपीठ के सामने इस मामलें की सुनवाई हुई है। मामले के अनुसार शरत पंत और मलिका पंत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने और उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के साथ ही धारा 467 को हटाने की कोर्ट से गुजारिश हुई है। आपको बतादें कि याचिकाकर्ताओं का मानना है कि उन्होंने कोई टेस्ट किए ही नहीं तो हमें आरोपी क्यों बनाया जा रहा है। इस दायर याचिका में ये बी कहा गया है कि वे मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेस में एक सर्विस प्रोवाइडर हैं। परीक्षण और डाटा प्रविष्टि के दौरान मैक्स कॉरपोरेट का कोई कर्मचारी भी वहां उपस्थित नहीं था।
नैनीताल हाईकोर्ट में आज हुई कुम्भ में कोरोना फर्जी जांच मामलें पर सुनवाई

