पणजी : चुनाव अब बेहद करीब करीब है। जिसके चलते गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने सीएम पद का चेहरा पेश किया है। गोवा से आप के लिए अमित पालेकर मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगें। पालेकर का नाम अरविन्द केजरीवाल ने ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने पालेकर बोला कि वह ऐसे शख्स को सीएम बना रहे हैं जिसके दिल में गोवा एक अलग विशेष जगह रखता है। जो जनता को साथ लेकर चलना जनता है। बिना जाति का भेद भाव किए वो सबको लेकर साथ चलेंगें हमें ये विश्वास है। जिसे हम गोवा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाएंगे वो ईमानदार होगा। अभी तक गोवा के भंडारी समाज के मन में अन्याय की भावना है।
पिछले साठ साल में इस समाज से केवल एक बार ढाई साल के लिए सीएम बना था। गोवा में विस इलैक्शन को लेकर आप पार्टी पद के उम्मीदवार की घोषणा हुई है। अमित पालेकर गोवा में पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। अमित पालेकर भंडारी समाज से आते हैं।उनके नाम का एलान करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह ऐसे शख्स को सीएम का चेहरा बना रहे हैं जिसके दिल में गोवा बसता है। जो गोवा के सब लोगों को साथ लेकर चलेगा। चाहे वो किसी भी धर्म-जाति के हों। जो पढ़ा लिखा होगा। जिसे हम गोवा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाएंगे वो ईमानदार होगा।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त बिजली-पानी देने के साथ 13 सूत्री एजेंडा तैयार किया है। इस एजेंडे में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग एवं व्यापार, रोजगार, खनन और बुनियादी ढांचे के विकास को भी शामिल किया गया। अपने चुनावी एजेंडे में आप ने राज्य के लोगों को 3000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है।

