महंत नरेंद्र गिरी की मौत पर बोले सीएम धामी,सरकार सीबीआई जाँच के लिए तैयार

 देहरादून : अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की आकस्मिक मौत से हड़कंप मचा हुआ है हालाँकि आज आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दम घुटनें  मौत हुई है ऐसी पुष्टि की गई है। समस्त संत अखाडा परिषदों में शोक की लहर हैं इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उन्हें श्रद्धानजलि देते हुए कहा है कि जरूरत पडी तो महंत नरेंद्र गिरी की मौत की सीबीआई जांच भी की जाएगी। मौत के मामले में सरकार हर तरह की जांच को लेकर तत्पर है और पूरी तरह तैयार है। सीएम धामी ने ये भी कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज की मृत्यु बेहद दुख का विषय है। साथ ही इसकी जांच भी  चाहिए। उनकी इस अचानक हुई मौत की सीबीआई जाँच होना बहुत ज़रूरी है। 
जैसा की सभी जानतें है प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही जीएमवीएन और केएमवीएन में कर्मचारियों की हड़ताल के सवाल पर मुख्यमंत्री ने अपील की है कि बमुश्किल यात्रा शुरू हुई है। प्रदेश के तमाम लोगों की रोजी रोटी इससे जुड़ी हुई है। लिहाजा, फिलहाल चारधाम यात्रा को चलने दें।कोरोना संक्रमण के साए में हुए महाकुंभ में सभी शाही स्नान कराने पर श्रीमहंत नरेंद्र गिरि अड़े गए थे। उनकी हठ के आगे सरकार की कम स्नान कराने की मंशा पर पानी फिर गया था। उन्होंने सभी सही स्नानों  ककरानें की आवाज़ बुलंद की थी जसिके बाद सरकार को उनके फैसले के आगे नतमस्तक होना पड़ा था। इससे पहले एक शाही स्नान संतों ने कर लिया था।अप्रैल में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने पर सरकार शाही स्नानों की संख्या करने की तैयारी करने लगी थी। लेकिन श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने सरकार की मंशा का विरोध किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *