कर्णप्रयाग : भगवान विष्णु के पवित्र धाम बद्रीनाथ के दर्शन की आस लिए बैठे भक्तों के लिए खुशखबरी है बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। बीते दिन रविवार को पूजा-अर्चना के बाद जोशीमठ नृसिंह मंदिर से गाडू घड़ा को मंदिर समिति ने डिमरी पुजारियों को सौंपा, जिसके बाद गाडू घड़ा योग ध्यान मंदिर पांडुकेश्वर के लिए निकाला गया अब आगामी पांच फरवरी को वसंत पंचमी के दिन नरेंद्रनगर राजदरबार में बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय होगी।
ख़बरों की मानें तो,उत्तराखंड चारधाम/श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने कहा है कि पवित्र धाम के कपाट खोले जानें की तिथि पांच फरवरी वसंत पंचमी के नरेंद्रनगर राजदरबार में तय की जाएगी। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने की प्रक्रिया के तहत रविवार को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने नृसिंह मंदिर जोशीमठ परिसर से गाडू घड़ा को योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर के लिए रवाना किया जा चूका है। पंचांग गणना के अनुसार बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी।

