10 नवम्बर को उत्तराखंड में विजय शंखनाद रैली आयोजित करेगी कांग्रेस पार्टी,प्रदेश के सभी नेता होंगे मौजूद

हल्द्वानी : सभी राजनैतिक पार्टियां 2022 के चुनावों को लेकर जोश में हैं वहीँ इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी भी 2022 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। आपको बतादें की इस बार जनता कांग्रेस को सत्ता पर काबिज करने के पक्ष में हैं। भाजपा सरकार के कामकाज से आम जनता खासा खुश नहीं हैं। बेरोजगारी, महंगाई से आम जनता त्रस्त है। यह बात स्वराज आश्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कही है। कही। 

सतीश नेहवाल ने ये दावा एक पत्रकार वार्ता किया है। जहाँ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश ने 10 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित विजय शंखनाद रैली में पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव आदि कांग्रेसीयों के आने की बात भी बताई है।  कांग्रेस पार्टी 10 नवम्बर को इस रैली से चुनावी बिगुल फूकनें जा रही है।  महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि यशपाल आर्य और संजीव आर्य का भी स्वागत किया जाएगा।आज 7 नवम्बर को यूथ कांग्रेस के आह्वान पर इंदिरानगर में मीटिंग भी हुई है। मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बताया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार जनता को गुमराह कर रही है। युवक कांग्रेस के जिला महासचिव मो. अरबाज के नेतृत्व में बैठक हुई। बल्यूटिया ने ये भी कहा कि बनभूलपुरा क्षेत्र को मालिकाना हक से वंचित नहीं किया जा सकता। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि सरकार में युवा त्रस्त हो चुका है। इस दौरान लोगों ने समस्याएं बताईं। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजा अंसारी, दिलशाद अंसारी, आसिम सलमानी, शुएब अंसारी, मो. नवेद, साहिल खान, शुएब अख्तर, फैजान अंसारी, सोनू मालिक, आसिफ मंसूरी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *