हरिद्वार ज्वालापुर में पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव,मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

हरिद्वार: उत्तराखंड हरिद्वार से आज एक बड़ी खबर सामने आई जिसके तहत बैक के असिस्टेंट मैनेजर की पत्नी का शव आज (रविवार) घर के कमरे में पंखे से लटका हुआ जिसके बाद अफरातफरी मच गई। नवविवाहिता के घरवालों ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का आरोप लगया,और जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।अभी तक पुलिस ने इस मामलें में जितनी भी पूछताछ की है उसके मद्देनज़र दंपति के बीच अनबन की बात निकलकर सामने आई है। दुसरी तरफ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसका पोस्टमार्टम कराया जिसके बाद शव को घरवालों को देदिया गया। 

इस मामलें में हरिद्वार ज्वालापुर के कोतवाल चंद्रचंद्राकर नैथानी ने बताया है कि क्षेत्र के मोहल्ला धीरवाली निवासी डॉ. शरद कुमार चौहान ने रविवार को पुलिस को सूचना दी कि उनकी पुत्रवधू राजश्री चौहान (22) कमरे में पंखे पर लटकी  हुई पाई गई है।  जिसके बाद उस महिला को पंखे के फंदे से उतारकर बंगाली अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ज्वालापुर पुलिस बंगाली अस्पताल में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना की सूचना जब मायके वालों को लगी तो नूरपुर बिजनौर से हरिद्वार सभी मायके वाले आ पहुंचे। अपनी बेटी की हत्या का आरोप गढ़ते हुए उन्होंने खूब हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। राजश्री का पति वैैैभव चौहान निरंजनपुर लक्सर स्थित एक बैंक की शाखा में असिस्टेंट मैनेजर के पर कार्यरत हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आठ माह पूर्व ही शादी हुई थी। पुलिस ने जब ससुराल पक्ष से पूछताछ की तो पता चला कि राजश्री की अपने पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। कोतवाल ने बताया कि अभी तक मायके वालों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर आगे शिकायत मिलती है तो मामला दर्ज किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *