हरिद्वार : हरिद्वार के सिडकुल में हुए पोपीन हत्याकांड का पुलिस ने आज गुरुवार को बड़ा खुलासा किया है जिसमें दिया। पोपीन की हत्या उसके ही दोस्त रविंद्र ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। प्रेसवार्ता कर एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पैसों के लालच में रविंद्र ने पोपीन के सिर पर ईंट से कई वार किए थे। हत्या करने के बाद आरोपी उसकी जेब से पैसे निकाल कर फरार हो गया था। उसके पास से 3200 रुपये की रकम बरामद हुई है। पुलिस को रोशनाबाद में हॉकी स्टेडियम के पास से हेतमपुर निवासी पोपीन का शव बरामद हुआ था।
हरिद्वार के पोपीन हत्याकांड में हुआ खुलासा,सच आया सामने

