प्रदेश के जांबाज वीर मेजर प्रशांत  होंगे सम्मानित

उत्तराखंड में कौसानी निवासी सैन्य अधिकारी मेजर प्रशांत भट्ट को वीरता पुरस्कार सेना मेडल से सम्मान दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की तरफ से की गई वीरता पुरस्कारों की घोषणा में उन्हें सेना मेडल के लिए चुना गया है। मेजर भट्ट के पुरस्कृत होने की खबर से जिले वासियों ने खुशी  प्रस्तुत की है। मेजर प्रशांत की शुरूआती शिक्षा दीक्षा सरस्वती शिशु मंदिर कौसानी में हुई गई है। नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत से उन्होंने कक्षा छह से आठ तक की शिक्षा ग्रहण की। आठवीं पास करने के बाद उनका चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हुआ। वहां से इंटरमीडिएट पास करने के बाद पहले ही प्रयास में उनका चयन एनडीए में हुआ। उनके दादा प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत थे, वह अपने पोतों को वीर जवानों की गाथा सुनाकर देशभक्ति के लिए प्रेरित करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *