ओमीक्रॉन पर सख्ती : अमेरिका से यूपी गाजीपुर लौटे चार लोग कोरोना पॉजिटिव

गाजीपुर: ओमीक्रॉन वायरस का खतरा जहाँ केरल में दस्तक दे चुका हैं वहीं आज खबर है कि अमेरिका से हैदराबाद होते हुए गाजीपुर पहुंचे एक परिवार के चार लोगों की बीएचयू में जब कोरोना जांच की गई है तो जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीएचयू से संक्रमितों के सैंपल अब जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भी भेज दिए गए हैं। वहीं संक्रमित निकलेमरीज़ों के  के माता-पिता समेत आसपास के 21 संदिग्धों के स्वैब भी जांच के लिए बीएचयू भेजे जा चुके हैं।  अभी उन सभी की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। 
आपको बतादें कि संक्रमितों में कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं लेकिन सुरक्षा के लिहाज से होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी निगरानी कर रही है। एसीएमओ डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि अमेरिका से गाजीपुर के एक मुहल्ले में आए परिवार के चार सदस्य हैदराबाद में भी हैं। 
वहां उन्होंने निजी लैब में जांच कराई थी। गाजीपुर पहुंचने पर उन्हें पॉजिटिव होने का पता चला था। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित व्यक्ति के माता-पिता समेत संपर्क में आए 19 अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *