उत्तराखंड : 32 नए संक्रमित, रिकवरी दर 95.86 और संक्रमण दर 2.51 प्रतिशत 

देहरादून : उत्तराखंड में अब कोरोना की रफ़्तार तेज़ हुई है। इसके अलावा 32 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, 71 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है।  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को 1244 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों में 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।देहरादून जिले में 17, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर चार-चार, चमोली व हरिद्वार में तीन-तीन, उत्तरकाशी जिले में एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले कम हो रहे हैं। 11 जिलों में 272 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.86 प्रतिशत और संक्रमण दर 2.51 प्रतिशत रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *